- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार को लाभांश चेक प्रदान किया गया
- मणिपाल हॉस्पिटल ढाकुरिया ने किडनी रोगियों को जागरूकता एवं सहयोग के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए डायलिसिस पेशेंट समिट का आयोजन किया
- Shilpa Shetty Shines at Global Gift Gala for an Evening Filled with Purpose, Hope and Humanity
- Ranveer Singh in Padmaavat to Aparshakti Khurana in Gunmaaster G9: Actors Who Aren't Afraid to Experiment With On-Screen Style
- सीरत कपूर ने इंडस्ट्री में अपने एक दशक के सफर पर किया विचार: “आज के दौर में एक अभिनेता के लिए सही वजहों से याद रखा जाना सबसे बड़ी चुनौती है”
इंदौर में 179 नए कोरोना पॉजीटिव मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 179 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 10370 हो गई. एक मौत के साथ मरने वालों की संख्या 346 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2673 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2462 निगेटिव और 179 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 26 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 6 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 10370 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 183537 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 10370 पॉजीटिव निकले. इनमें से 346 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 64 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6747 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3277 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 69 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5902 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


