- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वच्छता में चौथी बार नंबर वन आने पर धन्यवाद इंदौर समारोह
सभी ने ली स्वच्छता की शपथ-पांचवी बार भी इंदौर रहेगा नंबर वन स्वच्छ शहर
इन्दौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 मेें इंदौर देश में चैथी बार स्वच्छता में नंबर वन शहर बनने पर आज केबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, संभागायुक्त व निगम प्रशासक डाॅ. पवनकुमार शर्मा की उपस्थिति में रविन्द्र नाटय गृह में आयेाजित धन्यवाद इंदौर समारोह का राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर, कलेकटर श्री मनीष सिंह, आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पूर्व सभापति श्री अजयसिंह नरूका, भाजपा नगराध्यक्ष श्री गौरव रणदीपे, पूर्व एमआईसी सदस्य श्री बलराम वर्मा, श्री संतोष गौर, श्री अश्विन शुक्ल, श्री सुधीर देडगे, कर्मचारी युनियन के श्री प्रताप करोसिया, पूर्व पार्षदगण, निगम के समस्त अधिकारीगण, सफाई मित्र, एनजीओ के प्रतिनिधि, नागरिगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर निगम द्वारा पिछले 4 वर्षाे के स्वच्छता के गान का प्रसारण किया गया तथा अतिथियो द्वारा उपस्थितो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आयुक्त सुश्री पाल द्वारा समस्त अतिथिगण, जनप्रतिनिधिगण, इंदौर के नागरिको, निगम अधिकारी व सफाई मित्रो व अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि कोई भी कार्य हम करे उसे पुरी लगनता के साथ करे, इंदौर के विश्वास, स्नेह को मैं प्रणाम करता हॅू, जिस शहर में जुनुन है, समर्पण का भाव है, लक्ष्य को पाने की इच्छा है, जहां के नागरिको की जनआंदोलन की भावना है वह मध्य प्रदेश का एकमात्र शहर इंदौर है। इंदौर ने दृढ संकल्प कर इस स्वच्छता के अवाॅर्ड को चैथी बार भी हासिल किया है। प्रदेश के मान. मुख्यमंत्री जी की ओर से मैं इंदौर के नागरिको को धन्यवाद देता हॅू। इंदौर देश में पांचवी बार भी स्वच्छता में नंबर वन आए मेरी यही कामना है।
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि लगातार इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण में चैथी बार नंबर वन आया है इसके लिये मैं इंदौर की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू। मान. प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2014 में स्वच्छता अभियान का आव्हान किया था, जिसे इंदौर की महापौर जी व आयुक्त महोदय ने दृढ इच्छा शक्ति व संकल्प के साथ इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिये योजना बनाकर कार्य शुरू किया। आज इंदौर की जनता व जनप्रतिनिधियो व अन्य के सहयोग से इंदौर चैथी बार नंबर वन शहर बना है।
पूर्व महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड ने कहा कि मैं स्वच्छता में इंदौर के चैथी बार आने पर समस्त इंदौरियो व सहयोगियो को हृदय से धन्यवाद देती हॅू और सफाई मित्रो को जिन्होने पुरी ईमानदारी से सफाई अभियान को चलाये रखा, मैं इंदौर को मिले इस अवाॅर्ड को जनता को समर्पित करती हॅू। हमारे द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूआत में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चिंिहत वार्डो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की शुरूआत की गई थी। आज हमारे प्रत्येक क्षेत्रो में गीला-सूखा कचरा के साथ ही जैविक कचरा व अन्य कचरा पृथक-पृथक लिया जा रहा है, इंदौर के नागरिको की सजगता के परिणाम स्वरूप हम स्वच्छता मे ंचैथी बार नंबर वन है।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने इस अवसर पर कहा कि यह स्वच्छता में जो हमने उपलब्ध प्राप्त की है वह आप सभी के सहयोग से प्राप्त की है। यह धन्यवाद कार्यक्रम आप सभी नागरिको, निगम की सहयोगी संस्थाओ, निगम के अधिकारीगण, सफाई मित्र, दरोगा, सीएसआई के सहयोग व उनके कठोर श्रम का ही परिणाम है कि आज हम स्वच्छता में चैथी बार नंबर वन शहर बने है।
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि स्वच्छता में हमसे ज्यादा संसाधन देश के अन्य शहरो के पास भले होगे किंतु इंदौर के नागरिको की तरह उनमें जो जज्बा व जागरूकता नही होगी। इंदौर के नागरिको ने निगम की टीम के साथ मिलकर बहुत ही सहयोग कर इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन शहर बनाया है। कोरोना संक्रमण के दौरान इंदौर के कोरेन्टाईन स्थानो के साथ ही कोरोना संक्रमित क्षेत्रो में जहां कोई जाना नही चाहता था, वहां बिना किसी झिझक के हमारे सफाई मित्र गये और उन्होने वहां पर कार्य किया।
उन्होने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सेनिटाइजेशन कार्य व अन्य कार्यो में निगम के अधिकारी व कर्मचारी ने बहुत ही तत्परता व ईमानदारी से कार्य किया। उन्होने कहा कि मान. मुख्यमंत्री जी ने विगत दिवस भोपाल में इंदौर के चैथी नंबर वन स्वच्छ शहर बनने पर बधाई दी, साथ ही आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भी पांचवी बार नंबर वन रहने के लिये अग्रिम शुभकामना दी गई।


