- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ खरीफ फसलों का लिया जायजा
नावदिया ग्राम पहुंचकर किसानों से रुबरु चर्चा कर फसलों की स्थिति की ली जानकारी
इंदौर। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ इंदौर जिले के सनावदिया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सोयाबीन की फसलों में आ रहे स्टेम फ्लाई के प्रकोप को देखा। इससे हुई फसलों की क्षति की जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने अपने भम्रण के दौरान किसानो से चर्चा की और वर्तमान में फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। किसानों ने सोयाबीन की फसल पर हुये प्रकोप की जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने सनावदिया ग्राम के किसान मेम्बर सिंह, मायाराम, रवि रामेश्वर आदि के खेतों का अवलोकन किया और फसलों की स्थिति देखी।
उन्होंने पूरे जिले में फसल वार, किस्म वार प्रकोप की जानकारी संकलित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों आदि को फसलों की वर्तमान स्थिति के संबंध में वास्तविक जानकारी संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उप संचालक कृषि श्री रामेश्वर पटेल ने किसानों को जानकारी दी कि राज्य शासन द्वारा फसल बीमा के तहत प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 कर दी गयी है।


