- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
एमपीईबी का सहायक यंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर. लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज विद्युत विभाग के एक सहायक यंत्री को चालीस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के यहां पोलोग्राउंड स्थित मुख्यालय में पदस्थ सहायक यंत्री मोहन सिकरवार के विरुद्ध एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी.
शिकायतकर्ता राजेंद्र राठौर निवासी कृष्णा पैराडाइज एबी रोड ने मोहन पर आरोप लगाया था कि उनके घर के नजदीक लगे एक बंद पड़े ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है. उसको बदलने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर रहे हैं.
शिकायत जांच में सहीं पाए जाने पर पुलिस ने जाल बिछाया और आज लोकायुक्त पुलिस ने मोहन सिकरवार को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया. उन पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई.


