- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
वार्ड 73 को बनाया जाएगा जीरो वेस्ट
रहवासी संघ व 13 अमीनो ने मिलकर ली स्वच्छता की शपथ
इन्दौर. स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम इंदौर द्वारा शहर के 5 वार्ड 4, 32, 47, 66 एवं 73 को जीरो वेस्ट बनाने के लिये अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत आज वार्ड 73 के समस्त रहवासी संघ के साथ दाउदी बोहरा समाज के वरिष्ठजनो व समाज के 13 अमीनो के साथ मिलकर आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल की उपस्थिति में समाज की एमबीएस स्कुल चोइथराम अस्पताल के सामने बैठक ली गई.
बैठक में अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री श्री महेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, संस्था बेसिक्स के गोपाल जगताप बोहरा समाज के वरिष्ठजन, समाज की 13 अमीनो व रहवासी संघ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.
बैठक में आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि इंदौर के 5 वार्डो को चिंहाकित की जाकर उन्हे जीरो वेस्ट बनाने का अभियान चलाया गया है, इस संबंध में विगत दिवस दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की थी. उन्होने कहा कि हम वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने के लिये हमारी समाज के वरिष्ठजन बैठक करना चाहते ह. आज दाउदी बोहरा समाज के वरिष्ठजनों के साथ मिलकर बैठक की गई.
बैठक में आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि बोहरा समाज के नागरिको द्वारा पूर्व में भी आयोजित भव्य समारोह को जीरो वेस्ट समारोह बनाया था, इसकी जानकारी मुझे है. आप सभी ने आगे रहकर इस अभियान के लिये जो कार्य करना चाहते है और निर्धारित समयावधि में वार्ड 73 के साथ ही समाज के नागरिकगण अपने-अपने घरो को जीरो वेस्ट बनाने के लिये प्रयासरत है.
आपकी इस एडवांस सोच से अन्य को भी मार्गदर्शन मिलेगा और आगे भी अन्य समाज व संगठन इससे जुड़ेंगे और शहर के वार्ड/क्षेत्र/निवास को जीरो वेस्ट बनाने के लिये कार्य करेंगे. जीरो वेस्ट अभियान में निगम पूर्ण रूप से सहयोग करेगा.
4 आर सिद्धांत पर काम करेंगे समाजजन
दाउदी बोहरा समाज के वरिष्ठो ने कहा कि जीरो वेस्ट वार्ड के साथ-साथ शहर के समस्त दाउदी बोहरा समाज के प्रत्येक नागरिकगण अपने वार्ड व अपने घर को जीरो वेस्ट बनाने के लिये कार्य कर रहा है. समस्त दाउदी बोहरा समाज के नागरिकगण 4 आर (रिडयूस, रीयूज, रीसाइकिल, रिफुज) के सिद्धांत पर कार्य करेंगे, अपने-अपने घरो में गीले कचरे से होम कम्पोस्ंिटंग का कार्य करेंगे. सूखे कचरे को संग्रहित कर निगम को उपलब्ध कराएंगे. जिस कचरे का रिसाकिल हो सकता है उसे रिसाकिल कर उसका उपयोग करेगे. इसके साथ समाज पोलिथिन व केरीबेग का बहिष्कार करता है. साथ ही समाज के समस्त लोग अपने-अपने घरों-संस्थानों को वॉटर हावेस्टिंग से जोड़ेेंगे.
बेकार से आकार
नगर निगम इंदौर व दाउदी बोहरा समाज द्वारा वार्ड 73 को जीरो वेस्ट अभियान बनाने के उददेश्य से रहवासियो द्वारा बेकार में आकार अभियान के अंतर्गत रहवासियो द्वारा अपने घरो से निकलने वाले कचरे के सामान से बनाये गये गमले, पक्षीयों के दाना-पानी स्टेण्ड व अन्य सामान भी प्रदर्शित किये गये.
स्वच्छता की ली शपथ
साथ ही इस अवसर पर दाउदी बोहरा समाज द्वारा बुरहानी फाउण्डेशन के माध्यम से किये गये कार्यो का प्रेजेटेशन दी गया तथा समाज के प्रतिनिधिगणो ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए कहा कि हम सभी इस अभियान को समय सीमा में पूर्ण करेंगे. कार्यक्रम में आयुक्त सुश्री पाल द्वारा रहवासी संघो व समाज के प्रतिनिधियों को होम कम्पोस्टिंग बिन्स प्रदान किये गये.


