- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
घर-घर जाकर दिया होम कम्पोस्टिंग का प्रशिक्षण
वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने का अभियान
इन्दौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन में जीरो वेस्ट वार्ड बनाने के क्रम में नगर निगम द्वारा वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने के लिये अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत आज वार्ड के विभिन्न क्षेत्रो में निगम व एनजीओ संस्था बेसिक्स के प्रतिनिधिगणो द्वारा रहवासियो को मस्जिद एवं अन्य को घर-घर जाकर होम कम्पोस्टिंग के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही होम कम्पोस्टिंग बिन का वितरण भी किया गया.
निगम के सीएसआई, सहायक सीएसआई, दरोगा व संस्था बेसिक्स के राहुल नागर, कबीर खान, अंकुश गुर्जर, इन्द्रजीत, जितेन्द्र घारू, श्री कुलदीपक, अदनान जामली व अन्य द्वारा वार्ड 73 में रहवासियो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
संस्था बेसिक्स के श्रीगोपाल जगताप ने बताया कि झोन 15, वार्ड 73 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाने के संकल्प को पुरा करने के लिये दाउदी बोहरा समाज के पब्लिक रिलेशन ऑफिस के प्रोजेक्ट राइज के अंतर्गत इंदौर पीआर टीम के कोऑडिनेटर खुजेमा पेटिवाला एवं असिसटेंट कॉडिनेटर अम्मार फहीम के साथ में टीम बेसिक्स के प्रतिनिधियों द्वारा सैफी नगर मस्जिद में सैफी नगर के असिस्टेंट आमिल साहेब शेख अदनान भाई की उपस्थिति में बैठक ली गई.
बैठक में जनाब आमिल साहेब द्वारा उनके हर 10 घर पर एक मेम्बर नियुक्त है. उन सभी को होम कम्पोस्टिंग के बारे में अवगत कराया गया. टीम बेसिक्स के द्वारा 4 टीम में अपने मेम्बरों के साथ में घर-घर जाकर होम कम्पोस्टिंग बिन का वितरण किया गया.
साथ ही रहवासियों को डॉ. सैयदना साहब की मंशा मुताबिक इस जीरो वेस्ट के संकल्प को पुरा करने के लिये कार्य किया जा रहा है. रहवासियो को अपने घरो से निकलने वाले गीले कचरे से घरो में ही खाद का निर्माण कैसे किया जाए, इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है.


