- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में रिकॉर्ड 393 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले
इंदौर. शहर में कोरोना की बेकाबू होते जा रहा है. पॉजीटिव मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक बार फिर रिकॉर्ड 393 नए पॉजीटिव मरीज मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 17940 हो गया. 6 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 467 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2741 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2342 निगेटिव और 393 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 6 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 17940 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 258495 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 17940 पॉजीटिव निकले. इनमें से 473 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 286 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 12068 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 5399 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 28 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6346 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


