- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अवैध रूप से सीमा पार कराकर लाते थे युवतियों को
विजय नगर पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
इंदौर. विजय नगर पुलिस ने अवैध रूप से सीमा पार कराकर युवतियों से अनैतिक कार्य कराने वाली गैंग का पर्दाफाश किया. पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनमें 3 महिला आरोपी हैं. गैंग के कब्जे से 13 युवतियां मुक्त करवाया गया है. इनमें से चार युवतियां को आरेापियों ने होटल के कमरे में बंद कर रखा था. बांग्ला युवतियों को आरोपी अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवाकर लाए थे.
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि 21 सितंबर को मुंबई की दो युवतियों ने विजय नगर पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें 16 सितंबर से बाणगंगा क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया था. उसके हाथ पैर बांधकर कपड़े फाड़ कर मारपीट की गई, सिगरेट से दागा गया. इतना ही नहीं शारीरिक शोषण भी किया गया. आरोपियों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपए भी खाते में जमा करवा लिए.
मामले में पुलिस ने जांच कर नवीन उर्फ सुरेश सिसोदिया निवासी सूर्यदेव नगर, कुलदीप उर्फ रॉनी पिता ओंकार चंद्रवंशी निवासी शिव मंदिर के पास दिलावड रोड धार, राजेन्द्र उर्फ राजा पिता बाबूलाल डाबर निवासी राजपुरा कुटी महू, एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया. महिला ने बताया कि वह एक संगठित गैंग से जुड़ी है. इसमें कई एजेंट हैं। वह बाहर से लड़कियां बुलाकर या फिर यहां से लड़कियां भेज कर उनसे अनैतिक कार्य करवाती है.
महिला की निशानदेही पर पुलिस ने गैंग के अन्य साथी रोहन, नीरज की तलाश की गई. इनसे जानकारी मिली की अन्य महिला साथियों द्वारा अपने एजेंटों की सहायता से सुनियोजित तरीके से षडयंत्र पूर्वक बांग्लादेश से कटीली सीमाएं अवैध रूप से पार करवा कर गरीब युवतियों को काम दिलाने का झांसा देकर भारत में लाया जाता है और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता है. वीजा पासपोर्ट ना होने की वजह से वह डर के कारण बाहर भी नहीं जा पाती हैं. इसी प्रकार अन्य गरीब युवतियों को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार से भी लाया जाता है.
होटल के कमरे में कर रखा था बंद
सूचना पर विजय नगर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित एक होटल पर दबिश देकर चार युवतियों को एक कमरे से बरामद किया गया. इन्हें ताले में बंद कर रखा गया था। बरामद युवतियों द्वारा बताया गया कि उन्हें भारत और बांग्लादेश की सीमा अवैध रूप से पार करवा कर काम के बहाने लाया गया है और शारीरिक शोषण करवाया जा रहा है.
होटल से चार युवतियां और अन्य स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा 9 अन्य बांग्ला युवतियों को बरामद किया गया. पुलिस ने 7 पुरुष आरोपी और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया. इनके पास से पुलिस ने 25 मोबाइल, 1 लैपटॉप और एक लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।


