- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
वर्तमान परिस्थितियों में अस्पतालों में आक्सीजन की निरंतर आपूर्ति ज़रूरीः कलेक्टर
कलेक्टर की अध्यक्षता में आक्सीजन गैस की आपूर्ति के संबंध में बैठक संपन्न
इंदौर. कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में आक्सीजन गैस के डीलर्स और उत्पादनकर्ता कंपनियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में आक्सीजन की सतत् आपूर्ति के संदर्भ में सभी संबंधित पक्षों से चर्चा की।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अस्पतालों में आक्सीजन की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति ज़रूरी है। साथ में जिन औद्योगिक इकाइयों के संचालन के लिए आक्सीजन ज़रूरी है उनकी आवश्यकता के अनुरूप भी उपाय सुनिश्चित किए जायेंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने इस संबंध में बैठक में उपस्थित मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम इंदौर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रोहन सक्सेना, अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर तथा अस्पताल प्रबंधन के लिए नियुक्त अपर कलेक्टर श्री संतोष टैगोर को इस संबंध में एक विनियमन तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ए के. चौहान, सी.आई.आई के प्रतिनिधि तथा इंदौर और पीथमपुर के आक्सीजन गैस के आपूर्तिकर्ता और उत्पादन इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


