- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
देवउठनी ग्यारस पर विवाह के साथ मास्क पहनने का संदेश
इंदौर. स्वयंसिद्ध मुहूर्त देवउठनी ग्यारस पर बुधवार सैकड़ों युगल परिणय सूत्र में बंधे. इस दौरान कई जगह वर-वधु ने पहले मास्क पहनाया फिर एक-दूजे के गले में वरमाला डाली.
कई जगह बारात में मास्क पहनने की अपील की और सैनिटाइजर के उपयोग की तख्तियां लेकर बाराती चलते नजर आए.
साथ ही अतिथियों के स्वागत के साथ ही गेट पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी रखने के संदेश देते बैनर भी लगाए गए. घराती-बाराती दोनों ने ही सभी से मास्क पहनने की अपील की.
हालांकि मास्क पहनने के कारण उन्हें कुछ परेशानी भी हुई. इधर, इसके साथ ही छोटी दिवाली भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई और शहर में आतिशबाजी की गई.


