- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
मिठाई की दुकान से 5 लाख चुरा ले गए बदमाश
इंदौर. संयोगितागंज थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक मिठाई की दुकान में देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान की शटर को उचका कर चोर अंदर घुसे और दुकान में रखे पांच लाख नकद ले उड़े। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है.
जानकारी के अनुसार घटना छावनी चौराहे के समीप श्रीनाथ स्वीट की है, जहां शनिवार रात चोरों ने धावा बोला. बदमाश दुकान में रखे पांच लाख रुपये नकदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए. सुबह जब दुकान मालिक हेमराज पुरोहित पहुंचे तब उन्हें दुकान का शटर उचका हुआ मिला.
उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पांच लाख नकद गायब थे. पुरोहित ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जिसमें सुबह 5 बजे करीब एक युवक मास्क लगाकर दुकान के अंदर जाते हुए दिखाई दिया है. इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
खास बात यह है जिस स्थान पर यह वारदात हुई है, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी बनी हुई है। इसके बावजूद चोरी की घटना होना आश्चर्य की बात है. पुलिस के मुताबिक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज में एक बदमाशा चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है.
उसने मास्क भी लगा रखा है. बदमाश पांच लाख रुपये के अलावा दुकान में रखी आइस्क्रीम पर भी हाथ साफ कर गया. पुलिस जांच में जुट गई है और फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है.


