- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
- Saif Ali Khan’s Instagram post gets a dose of father-son fun as Ibrahim asks, “Is this you Abba?”
- Shreya Ghoshal Brings the Festive Groove to Jhumka Patola From Yeh Prem Mol Liya
- ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए NABARD ने NSDC के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश
राऊ में कारखानों व दुकानों पर छापे, आक्सीजन के 90 सिलिंडर जब्त
इंदौर. कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों की आ रही कमी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने बुधवार को राऊ और रंगवासा में ज्यादा फैक्टरी, इंडस्ट्रीज, दुकानों पर छापे मारकर 90 ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त कर लिए. कुछ दुकान संचालक कार्रवाई के डर से भाग गए.
एसडीएम प्रतुल्ल सिन्हा, टीआइ नरेंद्रसिंह रघुवंशी, सीएमओ राकेश चौहान ने पंचनामा बनाकर ताला तोड़ा और सिलिंडर जब्त कर लिए.
कार्रवाही की शुरुआत हातिम मंजिल से शुरु हुई और पुलिस ने विनायक गैस, समीर आर्यन वक्स, इस्माइल खान, वासू इंजीनिरिंग वर्क्स, शिवशक्ति आयरन, सांवरिया आयरन, मुलतानी, सुभाष चौहान, इम्पेरियल मैटल सहित रंगवासा (उमिया धाम रोड़) से श्री श्याम गैसेस, श्री विनायक गैस से करीब 90 सिलिंडर जब्त कर लिए. एसडीएम के मुताबिक सभी को लिखित पावती दी गई है. सिलिंडर इधर उधर न हो इसलिए मार्कर से नाम और नंबर लिखें गए है.


