- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू, सख्ती से पालन करवाया जाएगा: कलेक्टर
इंदौर. बुधवार 21 अपै्रल से 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू होगा. इस दौरान जनता कर्फ़्यू का सख्ती से पालन करवाया जाएगा. कई तरह की होगी पाबंदियां.
उक्त जानकारी कलेक्टर मनीष सिंह ने दी. कलेक्टर श्री सिंह मीडिया से चर्चा कर रहे थे. उल्लेखनी है कि मंगलवार शाम जनता कर्फ्यू को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी मनीष कपूरिया ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. रविन्द्र नाट्य ग्रह में ली बैठक में बताया कि उन्होंन जनता कर्फ्यू का पालन कैसे कराना होगा. कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा है कि जनता कर्फ़्यू का सख्ती से पालन होगा. डीआईजी कपूरिया बोले मुश्किल वक्त है इसलिए अब सख्ती करेंगे.
अनावश्यक घूमने वाले होंगे गिरफ्तार
कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि अह अनावश्यक घूमने वाले व विरोध करने वालों को गिरफ्तार करेंगे. लोक परिवहन बन्द रहेंगे. मॉर्निंग वॉक पर भी प्रतिबन्ध रहेगा. स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी प्रतिबंधित रहेगी. ग्रामीण क्षेत्र में भी सख्ती होगी. निर्माण कार्य भी बन्द होंगे.
इनको रहेगी छूट
सब्जी, दूध और किराना को छूट रहेगी. लेकिन अस्थाई सब्जी मंडी बन्द कराएंगे. सिर्फ 20 पेट्रोल पम्प ही चालू रहेंगे. उद्योग गतिविधि चालू रहेगी. ऑटो और टैक्सी को सिर्फ मरीज के परिवहन के लिए छूट रहेगी.


