- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर को मिले 2 हजार 688 रेमडेसिवीर इंजेक्शन
तीसरी बार मिली रेमडेसिवीर इंजेक्शन की बड़ी खेप
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में राज्य शासन द्वारा रेमडेसिवीर जैसी आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति के लिए सतत् प्रयास किये जा रहे है. इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप आज प्रदेश को तीसरी बार रेमडेसिवीर इंजेक्शन की बड़ी खेप प्राप्त हुई है.
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कर्नाटक में की गई बातचीत के बाद आज बैंगलोर से वायुमार्ग के माध्यम से 312 बॉक्स में 14 हजार 976 रेमडेसिवीर इंजेक्शन इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे. राज्य शासन के हवाई जहाज़ और हेलीकॉप्टर से अविलंब रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खेप को इंदौर से प्रभावित संभागों को आवश्यकता अनुरूप पहुंचाया गया.
इससे पूर्व प्रदेश को 15 अप्रैल को 9 हजार 600 तथा 18 अप्रैल को 12 हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन प्राप्त हुए थे, इस तरह अभी तक कुल 36 हजार 576 इंजेक्शन प्रदेश के प्रभावित जिलों में वितरित किये जा चुके हैं. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से रेमडेसिवीर इंजेक्शन के वितरण के संबंध में चर्चा कर बताया है कि प्रदेश को प्राप्त हुई रेमडेसिवीर की इस खेप को शासन द्वारा 7 संभागो के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग मे आवश्यकतानुसार वितरित किया गया है।
इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे 312 बॉक्स में से 57 बॉक्स भोपाल, 26 बॉक्स सागर, 50 बॉक्स ग्वालियर, 32 बॉक्स रीवा, 50 बॉक्स जबलपुर और 41 बॉक्स उज्जैन पहुंचाए गये. रेमडेसिवीर की इस खेप मे इंदौर को 56 बॉक्स में कुल दो हजार 688 रेमडेसिवीर इंजेक्शन प्राप्त हुये हैं। जिनमे से 17 बॉक्स इंदौर मेडिकल कॉलेज, 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं 34 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए गये है.


