- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एकजुट होकर ऊबर सकते हैं कोरोना संकट सेः विजयवर्गीय
इंदौर. हम सभी एकजुट होकर ही इस संकट से उबर सकते हैं। अभी भी समय है कि हम संभल जाएं। हम स्थिति समझें और एक-दूसरे का सहयोग करें. सरकार, मंत्री, विधायक और प्रशासन सभी मिलकर इस परिस्थिति से लड़ रहे हैं और तमाम प्रयास कर रहे हैं कि सभी मरीजों को उचित इलाज मिल सके.
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कही. वे हवाईअड्डे पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे. उन्होंने शहर में कोरोना संक्रमण के कारण लगातार बिगड़ते हालातों को लेकर शहर के लोगों से प्रशासन और सरकार से सहयोग करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी सलाह दी और कहा कि मीडिया केवल लाशों के ढेर न दिखाए. इससे लोगों में नकारात्मकता और भय बढ़ रहा है. मीडिया को चाहिए कि वह अव्यवस्थाओं के अलावा सकारात्मक चीजों को भी सामने लाए. डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के कार्यों को दिखाएं वह इतनी विषम परिस्थितियों में भी किस तरह से काम कर रहे हैं.
राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा प्रशासन को दिए गए ब्लैंक चेक के मामले में विजयवर्गीय ने कहा कि संजय शुक्ला अमीर और पैसे वालले हैं. वह चेक दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह इस महामारी में भी राजनीति करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. जबकि सभी को इस समय राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम इस समय जितना संभव हो सकारात्मक कर सकते हैं, करना चाहिए. किसी की टांग खिंचने से सभी को नुकसान होगा. उन्होंने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा द्वारा धरना देने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि ऐसी नौटंकी से कुछ नहीं होगा. यदि वह कुछ करना ही चाहते हैं तो इंजेक्शन और दवाई की व्यवस्था कर दें, जिससे मरीजों को मदद होगी.
ममता दीदी में तकनीकी ज्ञान की कमी
बंगाल चुनाव पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल चुनाव में बीजेपी मजबूत स्थिति में है। चुनाव में हमारी पार्टी 200 सीटों तक पहुंच जाएगी। ममता बेनर्जी द्वारा चुनाव के चरणों को कम करने वाले बयान पर उन्होंने बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि ममता दीदी में तकनीकी ज्ञान की कमी है।


