- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
यूनिसेफ की टीम ने मिलाया स्टूडेंट पुलिस कैडेट से हाथ
बाल अपराध निवारण एवं मानव तस्करी रोकने के लिये मिलकर करेगें प्रयास
इंदौर. जिले में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत, सामाजिक स्तर पर किशोरों की भागीदारी तथा इसके लिये विभिन्न संस्थाओं द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे है आदि बातों को जानने के लिये यूनिसेफ भोपाल एवं ममता संस्था भोपाल के सदस्यों द्वारा आज इंदौर जिले में भ्रमण किया गया. उक्त कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ की स्टेट टीम द्वारा जिला इन्दौर में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत चयनित स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मूसाखेड़ी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स बच्चों व प्रशिक्षकों से मिलकर, बाल अपराधों की रोकथाम एवं उनके संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई.
उल्लेखनीय है कि यूनिसेफ द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के चयनित स्कूलों में बच्चों को एसपीसी के प्रशिक्षकों के साथ मिलकर उन्हें बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूता लाने के लिये समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है. इसी तारतम्य में आज यूनिसेफ की स्टेट टीम द्वारा बच्चों से बाल अपराध निवारण व संरक्षण एवं बाल विवाह पर बच्चों द्वारा किये गए कार्य तथा विगत वर्ष बच्चों में संविधान के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजित संविधान लाइव कार्यक्रम पर उनके अनुभवों के बारें में बात की तथा वे किस प्रकार स्वंय को जागरूक रखते हुए स्वयं सुरक्षित रहकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते है.
इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में यूनिसेफ भोपाल के बाल संरक्षण विभाग से लॉलीचेन, अद्वैता मराठे, ममता संस्था भोपाल से इन्दु सारस्वत एवं सीमा जैन, इंदौर जिले की स्टूडेंट पुलिस कैडेट की नोडल अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी, यूनिसेफ इंदौर की जिला समन्वयक सुश्री शर्वरी उबाले, मूसाखेड़ी स्कूल की शिक्षिका राशि परिहार सहित स्कूल के बच्चें सम्मिलित हुए.
कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी
अतिथियों द्वारा बच्चों को बाल अपराधों एवं उनके कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ, पॉक्सो एक्ट, गुड टच, बैड टच बाल विवाह आदि के बारें में भी आवश्यक जानकारियां दी गयी. बच्चों द्वार पूरे उत्साह के साथ इस दिशा में अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिसकी टीम द्वारा मुक्त कंठ से सरहना की गयी. इस अवसर पर बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृस्ट कार्य करने वालों को आगाज़ अभियान अंतर्गत उन्हें सम्मान स्वरूप टी शर्ट्स भी भेंट की गयी.


