- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में शुरू हुआ सीरो सर्वे का द्वितीय चरण, 27 टीम करेंगी 530 बच्चों का एंटीबॉडी टेस्ट
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सीरो सर्वे के लिये दल रवाना किये
इंदौर। इंदौर में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की एंटीबॉडी जांच के लिये आज से सीरो सर्वे का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इस सर्वे के लिये एमटीएच कंपाऊण्ड स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से सर्वे दलों को रवाना किया। इस अवसर पर संभागायुक्त शर्मा ने बताया कि यह सर्वे बच्चों में एंटीबॉडी लेवल का पता करने के लिये कराया जा रहा है। बताया गया कि सीरो सर्वे जिन बच्चों का किया जायेगा उन्हें गिफ्ट भी दिये जायेंगे।
डॉ. शर्मा ने बताया कि “इंदौर में गत अगस्त माह में 18 साल से कम वर्ष के बच्चों का सीरो सर्वे कराया गया था। सर्वे में लिए गए सैंपल में से कुल 1600 बच्चे पॉजिटिव पाए गये थे। सीरो सर्वे 2.0 के तहत उक्त 1600 बच्चों में से रेंडमली चिन्हित किये गये 527 बच्चों का पुनः एंटीबॉडी टेस्ट कराया जा रहा है। सीरो सर्वे 2.0 के माध्यम से चिन्हित बच्चों के शरीर में एंटीबॉडी लेवल का पता लगाया जा सकेगा व इनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर और ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि सर्वे दलों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम के सदस्यों द्वारा चिन्हित बच्चों के सेम्पल कलेक्शन के दौरान पूर्व सर्वे की विस्तृत एंटीबॉडी जांच रिपोर्ट भी दी जाए। उन्होंने कहा कि सीरो सर्वे 2.0 के माध्यम से 18 वर्ष से कम बच्चे जो अभी वैक्सीनेशन के लिये पात्र नहीं है उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का आंकलन किया जा सकेगा।
डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि सर्वे का यह कार्य शनिवार तक पूरा कर लिया जाये। इस अवसर पर अपर आयुक्त नगर निगम श्रीमती भव्या मित्तल, संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ. अशोक डागरिया, संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना शिवाले सोलंकी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


