- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रत्येक व्यक्ति बने वैक्सीनेशन का ब्रांड एंबेसडर, जन-जन को करे जागरूकः कलेक्टर
कलेक्टर ने ली रहवासी संघ, ट्रैवल एजेंसी, सहकारिता बैंक, दुग्ध संघ एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक
इंदौर। इंदौर में 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के संकल्प की पूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन महाअभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकजनों के साथ मिलकर जिले में वैक्सीनेशन के प्रति जनजागृति का सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज रविंद्र नाट्य गृह में कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में रहवासी संघ, ट्रैवल एजेंसी, सहकारिता बैंक, दुग्ध संघ, कृषि संगठन एवं अन्य विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मधु वर्मा, गौरव रणदिवे, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे, समन्वयक डॉ. अनिल भंडारी सहित संबंधित अधिकारीगण एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जिले में विभिन्न रहवासी संघ द्वारा आगे बढ़कर वैक्सीनेशन महाअभियान में लोगों के मध्य जागरूकता फैलाने के लिए नेतृत्व किया जा रहा है। अपोलो डीबी सिटी एवं शहनाई रेसीडेंसी द्वारा बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के लोगों का सोसाइटी में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इसी तरह विभिन्न एसोसिएशन द्वारा भी लोगों को वैक्सीनेशन का सेकंड डोज लगवाने के लिए प्रेरित करने हेतु तरह-तरह के नवाचार एवं प्रयत्न किए जा रहे हैं। लोगों को इससे हो रही असुविधा से उनकी स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है थोड़ी सी परेशानी हम सभी को कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जो लापरवाही पनप गई थी उसे दूर करने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कामकाजी लोग जो देर शाम तक घर पहुंच पाते हैं उनकी सुविधा हेतु नगर निगम द्वारा 19 झोनों में रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन केंद्र चलाए जाएंगे। कई जगहों पर बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है, इसीलिए सभी लोग अपने मोबाइल में या हार्ड कॉपी में अपने साथ वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र अवश्य रखें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले का प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीनेशन महा अभियान का ब्रांड एंबेसडर है उसे अपने आसपास के हर व्यक्ति तथा जिन से भी वह मिलता है उनको वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना है तथा लोगों को रोक-टोक कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सहकारिता बैंक, दुग्ध संघ, कृषि संगठन एवं अन्य संगठनों के सदस्यों से अनुरोध किया कि उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों जहां पर हाय रिस्क कैटेगरी के लोग निवास करते हैं उन्हें वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इसीलिए वे इस अभियान को मिशन मोड पर क्रियान्वित करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। उन के माध्यम से हर व्यक्ति तक यह संदेश जाना चाहिए कि जिसने भी वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगवा ली हैं उन्हें संगठनों द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है इससे भी लोगों की वैक्सीनेशन के प्रति मनोवृति बदलेगी और वे स्वयं ही जाकर वैक्सीनेशन का सेकंड डोज लगवायेंगे।
गौरव रणदीवे ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना काल में नागरिको ने प्रवासी मजदूरो का सहयोग कर इंदौर शहर का नाम किया था, उसी प्रकार से इंदौर के जागरूक नागरिक व संगठन मिलकर वैक्सीनेशन महाअभियान में नागरिको को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करके इंदौर का नाम प्रदेश ही नही बल्कि देश में भी करे। वैक्सीनेशन के लिये सभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही आस-पास के लोगो को रोके और वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करे।
राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे ने इस अवसर पर कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का ध्येय वाक्य है कि जब तक सब सुरक्षित नहीं है तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। इसलिये इंदौर जिले को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाने के लिये सभी नागरिकों का सकेंड डोज वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है।


