- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
बीटी कपास बीज के अवैध पैकेट मिलने एफआईआर
इंदौर. विभिन्न किस्मों के बी.टी. कपास के बीज के अवैध पैकेट पाये जाने पर कृषि विभाग द्वारा दो प्रतिष्ठानों के प्रोपाइटर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिले में खाद-बीज के अवैध क्रय-विक्रय तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई इसी के तहत की गई है.
उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने बताया कि यह एफआईआर रावजी बाजार थाना में आरोपी मेसर्स पाटीदार सीडस कर्पोरेशन प्रा. लि. राजीव काका मार्केट स्टेट हाईवें रोड बडाली जिला सांबरकाठा (गुजरात) एवं एक्सपर्ट जेनेटिक्स प्रा. लि. अगुर (गुजरात) के प्रोपराईटर भरत भाई पटेल के विरूद्ध दर्ज कराई गई है.
यह प्रकरण बीज अधिनियम 1966 की धारा 3.7 एवं 17 बीज नियंत्रण आदेश 1983 की धारा 4 एवं 5 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत उल्लंघन होकर प्रथम दृष्टया अपराध पंजीबद्ध किया गया है. मामले में बताया कि 20 अप्रैल को मेसर्स सनावद बेडिया ट्रांसपोर्ट लोहा मण्डी इन्दौर के ऑफिस / गोदाम, नगीनलाल राजमल भण्डारी ट्रांसपोर्ट 15/1 नवलखा मेनरोड लोहा मण्डी एवं हिन्दुस्तान केरियर कार्पोरेशन आनंद चेम्बर लोहा मण्डी का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान मेसर्स पाटीदार सीडस कर्पोरेशन प्रा.लि. राजीव काका मार्केट स्टेट हाईवे रोड बडाली जिला सांवरकाठा (गुजरात) एवं एक्सपर्ट जेनेटिक्स अगुर गुजरात के विभिन्न किस्मों के बी.टी. कपास बीज के अवैध पैकेट पाये गये. जिनको जप्त कर संबंधित व्यक्तियों की सुपुर्दगी में दिये गये. इस मामले में मेसर्स पाटीदार सीडस कर्पोरेशन एवं एक्सपर्ट जेनेटिक्स के प्रोपराईटर भरत भाई पटेल के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई.


