- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
ब्रांडेड के नाम पर बना रहे थे नकली मिर्च पावडर
क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर. ब्रांडेड कम्पनी के लाल मिर्च पाउण्डर के नकली पैकेट बनाकर मार्केट में बेचने वाले 2 आरोपियों को क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों द्वारा प्रतिष्ठित ब्रांड का दुरुपयोग कर अमानक स्तर के मिलावटी मिर्च पाउडर के नकली पैकेट बनवाकर बेचने का कार्य कर रहे थे. आरोपी अपने घर में पिसाई मशीन, पैंकिग मशीन, सिलाई मशीन तथा तोल कांटा का इस्तेमाल कर नकली पुष्प ब्रांड की लाल मिर्च पाउण्डर तैयार कर रहा था. आरोपियों के विरुद्ध थाना परदेशीपुरा और संयोगितागंज में पहले से अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है.
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में पुष्प ब्रांड का नकली लाल मिर्च पाण्डर बनाकर मार्केट में बेचा जा रहा हैं. सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच व थाना परदेशीपुरा के साथ संयुक्त कार्यवाही में आरोपी श्याम पिता स्व. उमेश अग्रवाल (42) निवासी परदेशीपुरा और मोहित पिता उत्तम कुमार अग्रवाल (38) निवासी कालिन्दी गोल्ड सिटी को पकड़ा.
आरोपी श्याम के निवास की तलाशी लेते 11 कट्टे खड़ी लाल मिर्च कुल 440 किलो और नकली पुष्प ब्रांड लाल मिर्च पाउण्डर के पैकेट 500 ग्राम के कुल 880 पैकेट में 440 किलो लाल मिर्च पाउण्डर, पिसाई मशीन, पैंकिग मशीन, सिलाई मशीन, तथा तोल कांटा बरामद किया. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे करीबन 6-7 माह से पुष्प ब्रांड की तरह दिखने वाली वाली नकली लाल मिर्च पाउण्डर बनाने का काम कर रहे हैं.
इसके लिये लाल मिर्च तथा पुष्प ब्रांड की तरह दिखने वाली पैकिंग पन्नी राज्य के बाहर से प्रिंट करवाकर बुलवाते थे. आरोपियों द्वारा प्रतिष्ठित पुष्प ब्रांड का दुरुपयोग कर अमानक स्तर के मिलावटी मिर्च पाउडर बनाकर अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से मिलावटी मिर्च बेचने का कार्य करते हुए, आमजन के स्वास्थ के साथ खिलवाड किया जा रहा था. दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना परदेशीपुरा में प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. आरोपियों से नकली मिर्च पाउण्डर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं.


