- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
इंदौर जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा सभी आवश्यक कार्य अगले 07 दिवस में अभियान चलाकर पूर्ण किए जाएं
कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों की ली बैठक
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा आज इंदौर जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के इंजीनियरों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्रियों की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्रीजी के निर्देशों के क्रम में जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित, सुरक्षित एवं निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के समस्त जल स्रोतों—जिनमें बोरवेल, हैंडपंप, कुएं, जल टंकियां एवं अन्य पेयजल स्रोत शामिल हैं,का नियमित क्लोरीनीकरण किया जाए। इसके साथ ही सभी जल स्रोतों से पेयजल के सैंपलिंग एवं टेस्टिंग की जाए। जल स्रोतों के आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा समस्त पेयजल पाइप लाइनों की मरम्मत एवं समुचित सफाई कराई जाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि उपरोक्त सभी कार्य मिशन मोड में 07 दिवस के भीतर पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह भी निर्देशित किया कि पेयजल से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


