- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
भाजपा ने चुनाव प्रबंधन हेतु जिले की टोली को जिम्मेदारियां सौंपी
भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यसमिति की कार्यशाला संपन्न
इंदौर. भाजपा कार्यालय पर विधानसभा चुनाव संचालन के लिये नियुक्त किए गए, पदाधिकारियों और विधानसभाओं में गठित चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रबंधन के लिये जिला पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपें।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी ने कहा कि अब चुनाव का समय आ गया है और हम सब की यह जिम्मेदारी है कि संगठन की ओर से जो भी प्रत्याशी तय होता है। उसकों ध्यान ना रखते हुए हमें सिर्फ कमल के फूल का ध्यान रखना है और कमल हो की विजय बनाना है।
आपने कहा कि सभी को काम का बंटवारा कर अपना-अपना काम तय कर करना है। हम सभी को पार्टी की चिंता करते हुए कार्य कर सभी विधानसभाओं पर विजय पताका फैहराना है। पार्टी युद्ध में उतर रही है। चुनाव की दृष्टि से छोटी से छोटी व्यवस्थाओं की जानकारी हम सभी को आवश्यक रूप से होना चाहिए। इसी तरह चुनाव से संबंधित कई अहम जानकारियां आपने उपस्थित पदाधिकारियों को दी।
संगठन जिला प्रभारी डॉ. तेजबहादूरसिंहजी ने कहा कि आप सभी भाजपा के श्रेष्ठ कार्यकर्तागण है, आने वाले समय में हम अपने आचरण में व्यवहार कुशलता, सकारात्मक दृष्टिकोण, समय प्रबंधन और पर्यवेक्षकों जैसी जानकारियां अपने पास एकत्रित करके अपने-अपने दायित्वों को पूर्ण करेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें ऐतिहासिक मतों से जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
जिला चुनाव प्रबंधन समिति निम्नानुसार है :-
जिला कार्यालय प्रभारी श्री नरेन्द्र मल्हार, साम्रगी वितरण श्री सचिन शर्मा, वाहन व्यवस्था श्री महेन्द्र ठाकुर बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओ के प्रवास/व्यवस्था प्रमुख श्री ब्रजभूषण शर्मा, प्रदेश स्तरीय एवं केन्दीय नेताओं के प्रवास श्री चिन्टू वर्मा, प्रचार प्रसार श्री रामकिशोर शुक्ला, मीडिया श्री मुकेश जरिया, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास श्री गुमानसिंह पंवार, प्रशासनिक समन्वय श्री पुरूषोत्तम धाकड़, चुनाव आयोग से सम्बंधित कार्य (विधी) श्री चन्द्रशेखर चोधरी, निधी (हिसाब खिताब) श्री मुकेश सूरा, सोशल मीडिया श्री अमित पांचाल कॉल सेन्टर श्री रवि द्विवेदी, मतदान केन्द्र व्यवस्था श्री सुभाष महोदय जनसम्पर्क श्री बहादूरसिह ढाबी, समृध्द म. प्र श्री कैलाश चौधरी को व्यवस्था दी गई।


