- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नशे के विवाद में दोस्तों ने की थी हत्या
पिछले साल हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश
इंदौर. थाना एरोड्रम क्षेत्र में पिछले वर्ष अप्रैल में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने नशे के दौरान विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी. आरोपी और मृतक नशा करने के आदी थे.
पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेश चंद्र जैन ने बताया कि 2 अप्रैल 2019 को योगेश पिता यादवराव बाघमारे (35) निवासी प्रजापत नगर की मौत उसके शरीर पर आयी चोटों के कारण हुई थी. मामला हत्या का ही ही लग रहा था. थाना प्रभारी एरोड्रम राहुल शर्मा व उनकी टीम द्वारा मृतक के परिजन एवं उसके दोस्तों से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की मृतक नशा करने का आदी था और दोस्तों के साथ नशा करता था.
घटना के एक दिन पूर्व आरोपियों का नशे की बात को लेकर मृतक योगेश से विवाद हुआ था. उक्त तथ्य प्रकाश में आने पर मृतक के दोस्तों आकाश उर्फ बिट्टू पिता मांगीलाल तंवर (27) निवासी पंचवटी नगर और कालू उर्फ मूलचंद्र प्रजापत (26) निवासी रामवली नगर से घटना के संबंध में पुछताछ की गई.
उन्होंने मृतक योगेश के साथ पंचवटी नगर आरएपीटीसी रोड़ पर मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया. आरोपियों के साथ घटना के समय एक अन्य आरोपी राकेश मसल्टी भी था. वह वर्तमान में थाना छत्रीपुरा से अवैध शराब के प्रकरण में जेल में बंद है. आरोपी आकाश ने हत्या की शंका से बचने के लिए मृतक योगेश को स्वयं ऑटों में एमवाय अस्पताल ले जाना भी स्वीकार किया है।
आदतन अपराधी है आरोपी
तीनों आरोपीगण शातिर किस्म के आदतन अपराधी है. आरोपी आकाश के विरूध्द विभिन्न थानों में करीबन आधा दर्जन अपराध पंजीबध्द है. आरोपी कालू के विरूध्द थाना मल्हारगंज में हत्या का एक प्रकरण एवं आरोपी राकेश मसल्टी थाना छत्रीपुरा इंदौर का निगरानी बदमाश होकर विभिन्न थानों में एक दर्जन अपराध पंजीबध्द है.
अंधे कत्ल का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेश चंद्र जैन, अति. पुलिस अधीक्षक जोन- 2 पश्चिम प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी एरोड्रम राहुल शर्मा, उनि. बी एस राठौर, सउनि. रविराज सिंह बैस, आरक्षक 2864 कृष्णा पटेल, आरक्षक 1990 पवन पाण्डेय, एवं आरक्षक 2252 अरविन्द सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा उक्त टीम को नगद ईनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है.


