- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
अहमदाबाद से किशोरी को अपहरण कर लाया था युवक
क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने गुजरात से किशोरी किशोरी का अपहरण कर लाए युवक को गिरफ्तार किया है. वह युवती को शादी का वादा कर अपने साथ लाया था और इंदौर में एक होटल में ठहरा हुआ था. पुलिस को किशोरी भी उसके साथ ही मिली. उसके पास से चार पहिया वाहन भी बरामद किया है.
क्राइम ब्रान्च इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अहमदाबाद शहर के वटबा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को अपहृत कर अपने साथ ले आया है, जोकि इंदौर के किसी होटल में ठहरा है.
सूचना पर टीम ने मधुमिलन चौराहे के पास एक होटल से अपहरणकर्ता इमरोज नफीस अहमद मेव निवासी अहमदाबाद को हिरासत में लिया. उसके पास से नाबालिग किशोरी भी मिली. युवक के कब्जे से एक चार पहिया वाहन क्रमांक जीजे 27 बीएल 6684 को बरामद किया गया.
आरोपी नाबालिग किशोरी से शादी करने के उद्देश्य से उसे अपने साथ अपहृत कर भगा लाया था. इस संदर्भ में किशोरी के परिजनों ने गुजरात के थाना वटबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोपी के विरुद्ध अपहरण, व्यपरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था. अपहरणकर्ता आरोपी को पकडक़र गुजरात पुलिस टीम के सुपुर्द अग्रिम कार्यवाही हेतु किया गया है. साथ ही किशोरी को भेजा गया.


