- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आईजी, डीआईजी ने ली सराफा व्यापारियों की बैठक, दिये सुरक्षा संबंधी निर्देश
इन्दौर. वर्तमान परिदृश्य मे अनलाॅक-1.0 के तहत शहर वासियों को दी जा रही विभिन्न छूटो के मद्देनजर बाजारों में एवं सड़क पर कोरोना को ध्यान में रखते हुए सावधानियां व दिये गये निर्देशों के पालन की व्यवस्थाओं पर, पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में आज डीआरपी लाईन इन्दौर मे पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा के शहर के सराफा व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक मे पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री युसूफ कुरैशी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन सहित शहर के सराफा व्यापारीगण व गोल्ड लोन देने वाली फाइनेंस कंपनियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक के दौरान आईजी एवं डीआईजी द्वारा सराफा व्यापारियों को सराफा बाजार में दुकाने खोलने की जो प्रशासन द्वारा छूट प्रदान की गयी है, उसके बारें में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
इस दौरान उन्हें कोरोना से बचाव हेतु दिये गये सभी निर्देशों जैसे आवश्यक रूप से स्वयं व स्टाफ सहित सभी को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, समय-समय पर सैनिटाइजेशन करने के साथ साथ, सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उन्होंने सभी से कहा कि, आप सभी का व्यापार मूल्यवान वस्तुओं सोने-चांदी, हीरे जवाहरात से संबंधित है इसलिये सुरक्षा के लिहाज से वर्तमान समय में विशेष सर्तकता बरतने की जरूरत है, आप सभी अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमेरे जरूर लगवायें व उन्हें हमेशा चालू रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस को सूचित करें।
पुलिस द्वारा भी पूरी मुस्तैदी व सर्तकता के साथ कड़ी निगरानी रखी जावेगी, जिसके लिये सादी वर्दी में पुलिस की विशेष टीमें जिनमें क्राईम ब्रांच के पुलिसकर्मी भी होगें लगातार बाजार में हर गतिविधी पर नजर रखेगें। इस दौरान व्यापारियों द्वारा भी अपनी समस्याओं व सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर अधिकारियों द्वारा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।


