- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पेट्रोल-मूल्य वृद्धि के विरोध में इन्दौर रहा मुकम्मल बंद
कांग्रेस के भारत बंद में को व्यापारी संगठन, शिक्षण संस्थान ने स्वेच्छा से बंद कर आक्रोष जाहिर किया
इंदौर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर पेट्रोल एवं डीजल तथा गैस के भावों में लगातार की जा रही मूल्यवृद्धि को लेकर आज कांग्रेस सड़क पर उतर आई. कांग्रेस के आह्वान पर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बंद बाजार बंद रहे. सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ता रैली के रूप में सड़कों पर निकले और दुकानों को बंद करवाया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर पेट्रोल एवं डीजल तथा गैस के भावों में लगातार की जा रही मूल्यवृद्धि को लेकर आज कांग्रेस ने देषव्यापी भारत बंद का आव्हान किया इस दौरान इन्दौर में सराफा, कपडा मार्केट, बर्तन बाजार, अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री, लोहामंडी और शैक्षणिक संस्थाओं, अनाज मंडी, शराब दुकान सहित छोटे बड़े सभी व्यवसायिक संस्थानों ने इंदौर बंद को अपना व्यापक समर्थन देते हुये मुकम्मल बंद रखा. इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर पुतला भी फूंका.
शहर में सुबह से ही बंद को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. क्षेत्र में घूम-घूम कर वे दुकानें और पेट्रोल पंप बंद करवाते नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शराब दुकानों को भी बंद करवाया. बंद के दौरान सीबीएसई स्कूलों के साथ ही अन्य स्कूल और कॉलेज की भी छुट्टी कर दी गई. इन्दौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मातहत संगठन बंद कराने निकले थे और सभी से हाथ जोड़कर दुकान बंद करने का आग्रह किया. इसमें युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राजीव विकास केन्द्र, इंटक एवं भाराछासं के कार्यकर्ताओं ने जत्थों में निकलकर इंदौर बंद को सफल बनाया. बंद के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेष के सहप्रभारी संजय कपूर, पर्यवेक्षकद्वय निमिष शाह एवं जोटसिंह बिष्ट ने सुबह 9 बजे से ही मैदान संभाल लिया था, वे पूरे समय इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में दो पहिया वाहनों पर सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुये उत्साहवर्धन करते रहे.
व्यापारिक संगठनों ने दिया समर्थन

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली व कार्यालय मंत्री रफीक खान ने बताया कि पेट्रोल व डीजल तथा गैस के भावों में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत बंद का आह्वान किया. भारत बंद के दौरान इंदौर पूर्ण रूप से मुकम्मल बंद रहा. इंदौर बंद को सराफा व्यापारी एसोसिएषन, कपडा मार्कैट एसोसिएशन, अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज, लोहामंडी, प्रायवेट एवं शासकीय शिक्षण संस्थान, शराब दुकाने सहित छोटा मोटा व्यापार करने वाले ठेले व खोमचे वाले व्यापारियों ने भी भारत बंद को व्यापक समर्थन देकर केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेष की षिवराज सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया.
टंडन ने किया संबोधित
बंद के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद टण्डन इलाज कराने हेतू मुम्बई के लिये इंदौर से निकले तब महूनाका चौराहा पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का झुण्ड बंद करवा रहा था. तब श्री टण्डन ने महूनाका चौराहा पर रूककर कुछ मिनिट भारत बंद के समर्थन में अपना उद्बोधन देते हुये कार्यकर्ताओं में जोश भरा.
काले कपड़ों में किया सत्याग्रह

बंद के दौरान राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव, नवीन वर्मा, राज केथवास एवं प्रकाश महावर कोली, के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर काले कपड़े पहनकर सत्यागृह किया. इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री चौहान का मुखौटा लगाये सायकल पर दो कार्यकर्ताओं को बैठाया जो पेट्रोल एवं डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर उद्योगपतियों को सहयोग करने का इळारा कर रहे थे. राजबाडा जनता चौक पर ही सीटी बसों के सामने कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल, शहर कांग्रेस के स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली, गिरीष जोशी एवं महिला नेत्री कविता कुशवाह लेट गये. यहां पुलिस से काफी झडप भी हुई. भारत बंद के दौरान यशवंत रोड पर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, मंजूर बेग, तुलसी सिलावट आदि के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया.
विधानसभा क्षेत्रवार कांग्रेस नेताओं का जत्था बंद कराने में सक्रिय रहा

भारत बंद के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्र.1 में कांग्रेस नेता पं.कृपाषंकर शुक्ला, गोलू अग्निहोत्री, संजय शुक्ला, दीपू यादव, के.के.यादव, कमलेश खंडेलवाल, भूपेन्द्र चौहान, क्षेत्र क्र. 2 में मोहन सेंगर, चिंटू चौकसे, राजेश चौकसे, राजू भदौरिया, क्षेत्र क्र.3 में पूर्व विधायक अश्विन जोशी, पिंटू जोशी, शैलेष गर्ग,चंदु कुंजीर, 4 में सुरेश मिंडा, अरविंद जोशी, सुरजीतसिंह चड्डा, क्षेत्र क्र.5 में पंकज संघवी, रघु परमार, अमन बजाज, शेख अलीम, अरविंद बागडी आदि के नेतृत्व में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों पर घुमकर बंद करवा रहे थे. विधानसभा क्षेत्र राउ में विधायक जीतू पटवारी, मनोज सुले, जय हार्डिया ने कांग्रेस के सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्वक बंद कराया.


