- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
बोरों में भरे हुये मिले सड़े हुए पोस्ता दाना
मिलावट की रोकथाम के अभियान के तहत उद्योग नगर पालदा रोड़ स्थित प्रतिष्ठान पर कार्यवाही
इंदौर. राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये कलेक्टर मनीष सिंह के निेर्देशन में इंदौर में लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी सिलसिले में आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले ने उद्योग नगर पालदा स्थित पूनम ट्रेडिंग की आकस्मिक जाँच की गयी. जाँच के दौरान पाया गया कि यहाँ पर खसखस दाना की रिपैकिंग हो रही थी.
गोदाम के संचालक के पास कोई वैधानिक लायसेंस नहीं पाया गया. जो लायसेंस मिला वह केवल रिटेलर/होलसेलर के लिये लिया गया था. लायसेंस पर सियागंज का पता अंकित है. जाँच के दौरान बोरों में पोस्ता दाना सड़े हुये भरे हुये मिले. संचालक का नाम अंकुश गुप्ता है. संचालक तथा अन्य संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.


