- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
केन्द्रीय दल ने कोरोना से निपटने के लिये इंदौर में किये जा रहे कार्यों और प्रयासों को आउट स्टेंडिंग परफार्मेंस बताया
कमिश्नर श्री आकाश त्रिपाठी, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र के समन्वित प्रयासों की खुलकर सराहना की
इंदौर. भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय दल आईएमसीटी के टीम लीडर अतिरिक्त सचिव श्री अभिलक्ष लिखी ने शनिवार को कोरोना संक्रमण से संबंधित किये जा रहे कार्यों तथा उससे निपटने के लिये हो रहे प्रयासों की खुलकर सराहना की और उसे आउटस्टेंडिंग परफार्मेंस बताया।
उन्होंने कहा कि कमिश्नर श्री आकाश त्रिपाठी, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में समन्वित प्रयासों से कोरोना से निपटने के लिये बेहतर कार्य हो रहे हैं। उम्मीद है कि अच्छे परिणाम आगे भी मिलते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इंदौर में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से दिन-रात निष्ठा, मेहनत और समर्पण भाव से पूरजोर कोशिश की जा रही है। लॉकडाउन का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। पब्लिक हेल्थ रिस्पाँस सिस्टम भी अच्छा है। केन्द्र तथा राज्य शासन के निर्देशों का प्रभावी पालन हो रहा है। राशन की उपलब्धता के लिये किये जा रहे कार्य अनुकरणीय है।
श्री लिखी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीओ और एसडीओपी से व्यक्तिगत चर्चा कर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र, दल के अन्य सदस्य गण , चिकित्सा अनुसंधान विशेषज्ञ, इंसीडेंट कमांडर गण व अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अतिरिक्त सचिव भारत सरकार श्री अभिलक्ष लिखी ने जिले में विशेषकर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सर्वे , स्क्रीनिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग, सेंपलिंग, टेस्टिंग से लेकर कोरोना मरीजों के संस्थागत क्वॉरेंटाइन तक की संपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रबंधन पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सर्वे, स्क्रीनिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग की बारीकी से मॉनिटरिंग करें तथा सुनिश्चित करें सभी कार्य तत्परता से पूर्ण हो।
हर कार्य की बेहतर प्लानिंग करें तथा उनका प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करें। सर्वे व स्क्रीनिंग के दौरान जिन व्यक्तियों में सर्दी, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, बुखार आदि जैसे लक्षण पाए जाएं तो उनके सैंपल लेकर समय से लैब में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। यह भी देखें कि लैब में टेस्टिंग में देरी ना हो तथा रिपोर्ट समय से प्राप्त हो जाएं।
जिन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होती है उनकी संस्थागत क्वॉरेंटाइन की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित हो जाए। अतिरिक्त सचिव श्री लिखी ने कहा कि इंसीडेंट कमांडर उक्त सभी कार्यों का संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए गठित विभिन्न प्रकार की टीमों के कार्यों का सपोर्टिव सुपर विजन भी सुनिश्चित करेंगे।
अतिरिक्त सचिव श्री लिखी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न संकट की स्थिति में हर स्तर पर सतर्कता बरतना जरूरी है । कोरोना संक्रमण के प्रभाव में कमी आने पर भी अधिकारियों को कोरोना संक्रमण के प्रति अपनी सजगता व सतर्कता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देना है बल्कि और सजग और सतर्क होकर कार्य करना है ताकि भविष्य में आगे और नए क्षेत्रों में संक्रमण ना बढ़े।
उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट एरिया से बाहर के क्षेत्रों में अर्थात जो क्षेत्र कोरोना संक्रमण से प्रभावित नहीं है उन क्षेत्रों में भी प्रशासन के अधिकारियों को विशेष रुप से सजगता व सतर्कता बरतनी होगी तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पूर्णतः पालन कराना होगा ताकि आगे उन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण ना हो और हॉटस्पॉट्स जैसी स्थिति ना बने। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को जारी दिशा निर्देशों पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने यहाँ हो रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों से उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि आगे भी वे इसी समर्पण भाव से काम करते रहें। आईजी श्री विवेक शर्मा ने कहा कि जिले की सीमाओं पर बने नाकों पर विशेष निगरानी रखें। साथ ही सड़कों पर नियमित पेट्रोलिंग करें। यह ध्यान रखें कि कोई भी नागरिक मुख्य सड़कों के साथ अन्य सड़कों से भी अन्य जिलों में नहीं जा पायें या अन्य जिलों से इंदौर नहीं आ पायें।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दवाईयों की दुकानें पूरे दिन खुली रहे, यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही कुछ दुकानें ऐसी भी चिन्हित करें जो 24 घंटे खुली रहें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान धर्मस्थलों के संबंध में केन्द्र शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों का पूरा पालन किया जाये। धर्मस्थलों में स्थायी रूप से रहने वाला व्यक्ति ही धार्मिक कार्य करें। अन्य कोई बाहरी व्यक्ति धर्मस्थल में प्रवेश नहीं करें। अन्य कोई धार्मिक गतिविधियाँ, विवाह समारोह आदि का आयोजन किसी भी तरह से नहीं हो पाये। उपार्जन कार्य में स्थानीय श्रमिक ही लगायें जायें। सौदा पत्रक के माध्यम से खरीदी को प्राथमिकता दें। यह प्रयास करें कि अधिक से अधिक खरीदी सौदा पत्रक के माध्यम से ही हों। डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने निर्देश दिये कि रात्रि गश्त, सुबह की गश्त आदि को प्रभावी बनायें कहीं भी भीड़ नहीं होने दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायें।


