- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
गंदगी में बना रहे थे नमकीन, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
इंदौर. खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा पोलोग्राउंड इंडस्टि्रयल एरिया में नमकीन एवं स्वीट्स बनाने वाली फैक्ट्री की आकस्मिक जाँच की गई.
जाँच के दौरान गंदगी भरे वातावरण में नमकीन बनाते पाये जाने, विभिन्न नियमों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताएं पाये जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई 11ए 4 पोलोग्राउंड इंडस्टि्रयल एरिया, नियर जवाहर कोल्ड स्टोरेज स्थित नमन नमकीन की फैक्ट्री पर की गई.
पाया गया कि यहां गंदगी में नमकीन निर्माण किया जा रहा था, पैकेट पर बिना पैकिंग दिनांक और पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन हो रहा था. साथ ही अन्य अनियमितता भी मिली। इस संस्थान के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक विनिमय (पैकेजिंग एवं लेबलिंग के तहत) कार्रवाई की जा रही है।


