- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भर्ती कराने के लिए भटकते रहे परिजन, एंबुलेंस में हो गई मरीज की मौत
इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमण के चलते शहर के अभी अस्पतालों में बेड पूरी तरह से भर चुके है. ऐसे में मरीजो को समय पर बेड और उपचार नही मिलने से उनकी मौतें हो रही है. ताजा मामला इंदौर के स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में सामने आया है. जहां बेड उपलब्ध नहीं होने के अभाव में अन्य हॉस्पिटल से लाए गए मरीज को गेट पर घंटों इंतजार करना पड़ा और आख़िरकार उसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया.
जानकारी के अनुसार अमित बघेल टाइफाइड के चलते 2 दिनों से इंदौर के पीसी मेमोरियल अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे,परिजनों के मुताबिक अस्पताल में आईसीयू वार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों द्वारा उन्हें सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने को कहा गया.
सुबह 11 बजे जब परिजन उन्हें लेकर सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पहुंचे तो घंटों इंतजार के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें भर्ती नहीं किया. इसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया. इस दौरान किसी भी डॉक्टर ने मरीज की जांच करने की जहमत भी नही उठाई. मरीज की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हुए और डॉक्टर्स के साथ ही अफसरों को कोसते नजर आए.


