- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
97 वर्षीय महिला ने दी कोरोना को मात
अपने जन्मदिन पर कोरोना को हरा कर घर पहुंची महिला
इंदौर. दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो बड़ी से बड़ी समस्या का सामना किया जा सकता है. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बनी 97 वर्षीय शांतीबाई दुबे, जो अपनी इच्छा शक्ति के सहारे कोरोना को मात देकर युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है.
उज्जैन निवासी शांतीबाई दुबे को कोरोना संक्रमण के कारण लंग इन्फेक्शन 80 प्रतिशत तक बढ़ गया था. जिसके बाद उन्हें 8 अप्रैल को इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया. यहां पर उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया और उचित उपचार उपलब्ध कराया गया. बेहतर उपचार और अपनी मानसिक बल के दम पर शांतीबाई दुबे ने कोरोना को परास्त कर दिखाया.
उन्हें पूर्णतः स्वस्थ होने के पश्चात बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है. अचंभित करने वाली बात यह है कि शांतिबाई का जन्म 1925 में रामनवमी के दिन हुआ था और इसी दिन कोरोना को हराकर उन्हें एक नया जीवन प्राप्त हुआ.


